HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
नगर पालिका को 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मिली धनराशि से शहर में कई विकास योजनाएं शुरू की जाएंगी। कुल 73 लाख रुपये की स्वीकृत राशि में से लगभग 26 लाख रुपये इंटरलॉकिंग सड़क और नालियों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे, जबकि करीब 47 लाख रुपये भवन मरम्मत कार्यों में लगाए जाएंगे।
पालिका की योजना के मुताबिक वार्ड संख्या 24 के ईदगाह रोड इलाके की कई गलियों में सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य ईदगाह के सामने स्थित इमामुद्दीन के मकान से इरफान के घर तक, सलाउद्दीन के मकान से लियाकत अली के घर तक, मुसीर के मकान से हाजी भूरे के घर तक तथा उवेश के मकान से मजार तक की गली में किया जाएगा।
इसके अलावा डायट परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप बने समेकित भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई और अन्य सुधार कार्य लगभग 47 लाख रुपये की लागत से कराए जाएंगे।
नगर पालिका का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
.jpg)


.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin