Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रमजान–होली साथ आने से बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, पापड़-कचरी की बढ़ी बिक्री


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

शहर में इन दिनों त्योहारों की रौनक साफ दिखाई दे रही है। रमजान के कारण बाजार देर रात तक खुले रह रहे हैं, वहीं होली की तैयारियों ने भी खरीदारी को तेज कर दिया है। दोनों पर्व नजदीक होने से पापड़, कचरी और चिप्स की दुकानों पर खासा उत्साह नजर आ रहा है।

पुराना बाजार, कोठी गेट, मजीदपुरा और सिकंदर गेट जैसे इलाकों में शाम के समय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रोजेदार इफ्तार और सहरी के लिए जरूरी सामान के साथ पारंपरिक पापड़ और कचरी भी खरीद रहे हैं।

उधर, होली को देखते हुए पक्का बाग, चंडी रोड समेत कई स्थानों पर अस्थायी स्टॉल लगाए गए हैं। यहां साबूदाना चिप्स, रंग-बिरंगे चिप्स, उड़द और मूंग दाल के पापड़, आलू और चावल के पापड़ जैसी चीजों की अच्छी मांग है।

स्थानीय विक्रेताओं का कहना है कि जब रमजान और होली एक साथ पड़ते हैं तो इन उत्पादों की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। लोग त्योहार से पहले ही घरों में स्टॉक करना शुरू कर देते हैं, जिससे बाजारों में रौनक बनी हुई है।