हापुड़।
जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान दबोचा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
थाना बहादुरगढ़ पुलिस के अनुसार नियमित चेकिंग अभियान के दौरान कस्बा बहादुरगढ़ स्थित गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान विशाल शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी पूठ थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे हथियार के स्रोत व संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin