हापुड़।
त्योहार से पहले बढ़ती भीड़ के बीच शुक्रवार को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
बनारस से नई दिल्ली आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब चार घंटे 30 मिनट विलंब से स्टेशन पहुंची। प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली की ओर जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस लगभग एक घंटा 40 मिनट देरी से चली। बुलंदशहर से तिलक ब्रिज के बीच चलने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन भी करीब दो घंटे लेट रही।
इसी तरह लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होने वाली अवध असम एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। बरेली जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटा विलंबित रही। वहीं, बरेली से भुज के बीच संचालित आला हजरत एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से स्टेशन आई।
नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी तय समय से लगभग एक घंटा 40 मिनट बाद पहुंची। ट्रेनों की इस लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानियां बढ़ीं और त्योहार से पहले घर पहुंचने की उनकी चिंता साफ नजर आई।
.jpg)



.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin