Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मौसम ने बदला मिजाज, तेज धूप से बढ़ी गर्माहट


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और चटक धूप निकलने से तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होने लगा।

पिछले दो दिन मौसम कुछ बदला-बदला रहा था। बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ हल्की फुहारें भी पड़ी थीं, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई और ठंडक महसूस की गई। लेकिन गुरुवार को बादल छंट गए और धूप तेज हो गई। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, गर्मी का असर भी बढ़ता गया।

न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर फिलहाल बना रहेगा।