HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जनपद में पशु चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पशु चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक लोहे की सांखल और एक कन्टीमाला बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार थाना सिम्भावली में दर्ज मुकदमा बीएनएस के तहत पशु चोरी के मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर माधापुर औरंगाबाद बाईपास गंगा एक्सप्रेस-वे के पास से अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इरशाद पुत्र दिलशाद निवासी इसराना, थाना गन्नौर, जनपद पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे की सांखल और एक कन्टीमाला बरामद की, जिनका इस्तेमाल पशु चोरी की घटनाओं में किया जाता था।
थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान अन्य पशु चोरी की घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिलने की भी संभावना है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin