HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवीन मंडी की एक दुकान से 64 कैरेट किन्नू चोरी की घटना का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का पूरा माल, घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप वाहन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से मंडी व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
थाना प्रभारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोटावाली की ओर जाने वाले रास्ते से दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नवीन मंडी से चोरी किए गए 64 कैरेट किन्नू बरामद हुए। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नितिन पुत्र महीपाल सिंह और प्रदीप पुत्र पालेराम के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त ग्राम मतानतनगर, थाना बलैनी, जनपद बागपत के निवासी बताए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin