बाबूगढ़। कुचेसर चौपला-अल्लीपुर मार्ग स्थित एक स्कूल के पीछे मंगलवार दोपहर घायल अवस्था में मिली युवती के मामले में पुलिस जांच के बाद नया तथ्य सामने आया है। शुरुआती दौर में परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया था, लेकिन पूछताछ में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा निकला।
पुलिस के मुताबिक, बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। वह प्रतिदिन इसी समय जाती और देर शाम लौटती थी। दोपहर में उसके घायल हालत में मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान युवती ने बताया कि उसका पिछले करीब एक साल से हाफिजपुर क्षेत्र के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती विवाह के लिए दबाव बना रही थी, जबकि युवक ने अपने बड़े भाई की शादी होने तक इंतजार करने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो गया और युवक ने बातचीत बंद कर दी।
पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin