HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ गेट इलाके में ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़ और जबरन खींचने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसका वीडियो सामने आते ही सुरक्षा व्यवस्था और मनचलों पर लगाम को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ रोज की तरह ट्यूशन के लिए जा रही थी। शुक्रवार को एक सुनसान गली में पहले से मौजूद युवक ने अचानक उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। छात्रा ने साहस दिखाते हुए जोर से शोर मचाया और खुद को छुड़ाने की कोशिश की। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना ने एक बार फिर यह चिंता बढ़ा दी है कि लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद मनचलों के हौसले कम नहीं हो रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और सुनसान गलियों में ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देती हैं और मनचलों में पुलिस का खौफ कम नजर आता है। छात्राओं और अभिभावकों में भी असुरक्षा की भावना देखी जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तेज करने की बात भी कही है।
.jpg)




.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin