HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हिरणपुरा गांव में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता मदन चौहान पर हमला करने का प्रयास किया गया। वह एक परिचित के सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में कार सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को रोककर पिस्टल तान दी। गनीमत रही कि हथियार से गोली नहीं चली और सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता से संभावित बड़ी घटना टल गई।
जानकारी के अनुसार मदन चौहान अपनी इनोवा कार से मेरठ रोड हाईवे से होते हुए हिरणपुरा गांव की ओर जा रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही कुछ युवक कारों के साथ संदिग्ध स्थिति में खड़े दिखाई दिए। जैसे ही उनकी गाड़ी पास पहुंची, एक युवक अचानक सड़क पर आ गया, जिससे चालक को वाहन रोकना पड़ा। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली।
घटना के दौरान चौहान के गनर भी उनके साथ मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों को सक्रिय होता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पूर्व राज्यमंत्री ने आशंका जताई कि यदि सुरक्षा कर्मी साथ न होते तो गंभीर परिणाम हो सकते थे।
घटना के विरोध में बुधवार को मदन चौहान अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि जिस युवक के हाथ में पिस्टल थी, वही मुख्य आरोपी है और उसकी गिरफ्तारी के बिना घटना का पूरा खुलासा संभव नहीं है। उन्होंने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद करने की भी मांग की।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार नंबर यूपी14 जीएफ 8710 की पहचान की गई। इसी आधार पर कार स्वामी रामकिशोर को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin