HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड इलाके में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का कहना है कि उन्होंने पूर्व में कपिल, शेरू, पप्पू और गौरव नामक व्यक्तियों के खिलाफ अपने और अपनी बेटियों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ के संबंध में मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि उक्त मामले में जमानत मिलने के बाद से आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।
शिकायत के अनुसार, 16 फरवरी की शाम आरोपियों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और मुकदमा वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)

.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin