Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

होली से पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़, पूर्व दिशा की ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

होली का त्योहार नजदीक आते ही रेल यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। खासकर बिहार, पूर्वांचल और असम की ओर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति काफी व्यस्त हो गई है। कई गाड़ियों में सीटें पहले ही भर चुकी हैं और प्रतीक्षा सूची लगातार लंबी होती जा रही है।

इस बार होलिका दहन तीन मार्च को है। त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों ने काफी पहले से टिकट बुक कराने शुरू कर दिए थे। अब स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में भी कन्फर्म टिकट मिलना कठिन हो गया है।

पूर्व दिशा में जाने वाली प्रमुख ट्रेनों—जैसे चंपारण सत्याग्रह, अवध-असम, गरीब रथ, काशी विश्वनाथ, पद्मावत, रानीखेत और अयोध्या एक्सप्रेस आदि—में यात्रियों का दबाव साफ देखा जा रहा है। अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

त्योहारों के समय बढ़ती भीड़ को देखते हुए हर वर्ष रेलवे विशेष ट्रेनें चलाता है। इस बार भी यात्रियों को उम्मीद है कि होली के अवसर पर अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा की जाएगी, जिससे सफर कुछ आसान हो सके।