गढ़मुक्तेश्वर। अल्लाबख्शपुर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट कराने के नाम पर खिलाड़ियों से पैसे लेकर आयोजन बीच में रोक देने का आरोप लगाते हुए खिलाड़ी कोतवाली पहुंचे और आयोजकों के खिलाफ तहरीर दी है।
मेरठ के माछरा के रहने वाले शहजाद मलिक मंगलवार को अपनी टीम के 15 खिलाड़ियों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में टूर्नामेंट आयोजित करने की बात कही गई थी। उनकी टीम के प्रत्येक सदस्य से प्रवेश शुल्क के रूप में कुल 20 हजार रुपये लिए गए। इसके अलावा हर खिलाड़ी से 500 रुपये फॉर्म शुल्क के नाम पर वसूले गए। अन्य टीमों से भी अलग-अलग नामों में पैसे लिए गए।
शिकायत में कहा गया है कि टूर्नामेंट दस दिनों में पूरा किया जाना था, लेकिन अचानक ही आयोजन बंद कर दिया गया। इसके बाद आयोजकों के मोबाइल नंबर भी बंद हो गए और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। खिलाड़ी आरोप लगा रहे हैं कि अल्लाबख्शपुर के कुछ युवकों ने इस टूर्नामेंट की जिम्मेदारी ली थी।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin