HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को नकल मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए इस बार सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार किए जा रहे हैं। इनमें डबल लॉक वाली अलमारियों में परीक्षा सामग्री रखी जाएगी।
स्ट्रांग रूम पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे नजर रखी जाएगी। इन कैमरों की निगरानी स्कूल स्तर पर होने के साथ ही डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों में 50 फीसदी स्टाफ अन्य विद्यालयों से चुना जाएगा, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। कक्ष निरीक्षक परीक्षा शुरू होने से पहले कक्ष की पूरी जांच करेंगे और फिर छात्रों को बैठाने के बाद शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा के दौरान स्टाफ को मोबाइल फोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
जिले में 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर कुल 29,193 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 8,294 छात्र, 7,398 छात्राएं और 87 व्यक्तिगत (प्राइवेट) छात्र हैं। इंटरमीडिएट में 6,438 छात्र, 6,242 छात्राएं और 733 प्राइवेट विद्यार्थी शामिल होंगे।
डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया ने कहा कि निष्पक्ष और नकल रहित परीक्षा कराना प्राथमिकता है। इस बार 50% कक्ष निरीक्षक बाहरी स्कूलों से तैनात किए जा रहे हैं और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से हो सके।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin