Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

वैलेंटाइन वीक में टेडी बियर से प्रेम का इजहार, बाजारों में रौनक


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

वैलेंटाइन वीक के दौरान युवा प्रेम संदेश पहुंचाने के लिए विभिन्न तोहफों का चयन कर रहे हैं। रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे के बाद चौथे दिन टेडी बियर डे के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कई लोगों ने टेडी बियर देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे बाजारों में खरीदारी का माहौल गर्म रहा।

शहर के प्रमुख बाजारों जैसे गोल मार्केट, रेलवे रोड, कोठी गेट और चंडी रोड में सुबह से ही टेडी बियर की मांग बढ़ी। दुकानों पर छोटे आकार से लेकर छह फीट तक ऊँचे टेडी बियर उपलब्ध थे और लोग देर शाम तक खरीदारी करते रहे।

रेलवे रोड की एक गिफ्ट शॉप के संचालक पारस गाबा ने बताया कि सबसे छोटे टेडी की कीमत करीब 100 रुपये से शुरू होती है, जबकि बड़े आकार के टेडी 3,000 रुपये तक में मिलते हैं। इसके अलावा कई लोग टेडी बियर के साथ अन्य उपहार भी खरीदते दिखे और अपने साथी को गिफ्ट देकर प्रेम जताया।

वैलेंटाइन वीक के अगले दिन 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाएगा। बाजार में दिनभर खरीदारी और उत्साह बना रहा।