Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

लाइन मरम्मत के कारण 20 हजार घरों की बिजली रही बाधित


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

बिजली लाइनों की मरम्मत और सुधार कार्य के चलते रविवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। डिवीजन क्षेत्र के चार बिजलीघरों से जुड़े लगभग 20 हजार घरों में सुबह से बिजली बंद रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। औद्योगिक क्षेत्रों में भी कई घंटों तक सप्लाई नहीं मिल सकी।

बताया गया कि विभाग को दो महीने पहले बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत कई कार्यों की स्वीकृति मिली थी। इस योजना के अंतर्गत शहर के उपखंड प्रथम और द्वितीय क्षेत्र में करीब 82 सुधार कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से अभी तक कुछ ही कार्य पूरे हो पाए हैं और शेष कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जा रहे हैं।

रविवार को टाउन हॉल और दिल्ली रोड प्रथम बिजलीघर को सुबह करीब दस बजे बंद कर दिया गया था। यहां खराब केबल जॉइंटिंग किट को बदलने का काम किया गया, जिसके कारण दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

इसके अलावा धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फीडर नंबर तीन की जर्जर हाईटेंशन लाइन के खंभे बदले गए। इस वजह से सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक वहां बिजली सप्लाई बंद रही। मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े अमूल डेयरी पोषक के अंतर्गत मोदीनगर रोड, ईशापुर और युसूफपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी सुबह से शाम तक बिजली नहीं रही।

अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि स्वीकृत कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि इन सुधार कार्यों के बाद गर्मियों में उपभोक्ताओं को बिना बाधा के बिजली आपूर्ति मिल सके।