Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

खाद्य विभाग की छापेमारी, 30 किलो कुट्टू का आटा जब्त; नमूने जांच को भेजे

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नवरात्र के दौरान मिलावटी और खुले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने चंडी रोड स्थित एक किराना दुकान पर छापा मारकर लगभग 30 किलोग्राम कुट्टू का आटा जब्त कर लिया। साथ ही कुट्टू के आटे और चौलाई से बने लड्डू के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।

बताया गया है कि हर साल नवरात्र के समय कुट्टू के आटे के सेवन से लोगों के बीमार होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में बुलंदशहर के बहादुरगढ़ क्षेत्र में लोगों के बीमार पड़ने की सूचना मिलने के बाद विभाग ने सख्ती बढ़ाई और बाजारों में जांच अभियान शुरू किया।

सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता ने चंडी रोड स्थित एक दुकान की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक बिल प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते 30 किलो कुट्टू का आटा सीज कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बहादुरगढ़ में लोगों के बीमार होने की सूचना की भी जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।