Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

प्रेमी के साथ पत्नी ने मिलकर उतारा था पति को मौत के घाट, पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर में हुए राजपाल हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पति की हत्या कर दी थी। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक राजपाल को पत्नी रजनी और उसके प्रेमी बंटी के बीच चल रहे अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसको लेकर वह लगातार विरोध करता था। इससे परेशान होकर दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। बताया गया कि रजनी और बंटी के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दिनांक 17/18 मार्च 2026 की रात दोनों ने मौका पाकर राजपाल के सिर और चेहरे पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जंगल में फेंक दिया और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी रजनी और उसके प्रेमी बंटी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।


पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लाठी भी बरामद कर ली है। इस संबंध में थाना गढ़मुक्तेश्वर में मुकदमा बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में रजनी पत्नी राजपाल निवासी मोहल्ला आदर्शनगर तथा बंटी पुत्र बनारसी निवासी मोहल्ला आदर्शनगर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।