Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा बरामद, आरोपी पर हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना धौलाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर बताया जा रहा है, जिसमें हत्या, लूट, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट समेत कई संगीन धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। 

थाना प्रभारी अवनीश कुमार के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्राम पिपलैड़ा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इंडेन गैस एजेंसी की ओर ईदगाह के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबरार पुत्र अनवार निवासी जाकिर कॉलोनी, ग्राम पिपलैड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई से भी जुड़ा बताया जा रहा है। 

जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ कानपुर नगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ जनपदों में हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है। 


थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और उसके साथियों के बारे में जानकारी मिल सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किन-किन क्षेत्रों में गांजे की आपूर्ति करता था। थाना धौलाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।