HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने क्षेत्र में हुई पर्स लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटे गए 3 हजार रुपये नकद, पीड़ित का आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी नीरज कुमार के अनुसार आरोपित चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर राहगीरों को निशाना बनाते थे। हाल ही में उन्होंने ततारपुर गोल चक्कर के पास एक व्यक्ति से पर्स छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
गुरुवार को थाना हापुड़ देहात पुलिस को सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध सुल्तानपुर अंडरपास के पास मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपितों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लूट की रकम, आधार कार्ड, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आमिर पुत्र अब्दुल सलाम और इमरान पुत्र मोहम्मद अफजाल, निवासी ग्राम फतल्लेपुर थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और मेरठ जनपदों में लूट, डकैती और चोरी समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके अन्य साथियों और पूर्व में की गई वारदातों की जानकारी भी मिल सके। साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में भी जांच की जा रही है। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin