Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

फर्जी जीएसटी बिल बनाकर ठगी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

फर्जी जीएसटी बिल तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को थाना पिलखुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को दहपा पुलिया के पास से दबोचकर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 


थाना प्रभारी के अनुसार जनपद में आर्थिक अपराधों और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दहपा पुलिया क्षेत्र में घेराबंदी की और मौके से आरोपी को पकड़ लिया। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्दीप तोमर पुत्र नेपाल सिंह निवासी मोहल्ला लक्ष्मणगढ़ी रघुनाथपुर, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी जीएसटी बिल तैयार कर आर्थिक अनियमितता और धोखाधड़ी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिससे व्यापारिक लेन-देन में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही थी। 


पूछताछ के दौरान आरोपी से फर्जी बिल तैयार करने के नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

थाना पिलखुवा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।