HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर में सोमवार को भारी जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील चौपला, मेरठ तिराहा और गढ़-दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। कई लोगों को चौराहे पार करने में करीब 45 मिनट तक का समय लग गया।
सुबह से ही यातायात का दबाव बढ़ने लगा था और दोपहर होते-होते स्थिति और गंभीर हो गई। दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान तक तथा गढ़ रोड की ओर अतरपुरा चौपला तक लंबा जाम लग गया। बुलंदशहर रोड और आसपास के मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। शाम के समय कुछ देर के लिए यातायात सामान्य हुआ, लेकिन बाद में फिर जाम की स्थिति बन गई।
जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी लगातार सड़कों पर डटे रहे और वाहनों को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद धीरे-धीरे यातायात को सुचारू किया गया।
व्यापारियों का कहना है कि शहर में रोजाना लगने वाले जाम से बाजारों पर असर पड़ रहा है और लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। यातायात विभाग के अनुसार वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण यह समस्या सामने आ रही है और प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है।
जिला यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जाम की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था और यातायात को जल्द ही सामान्य करा दिया गया।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin