गढ़मुक्तेश्वर। भगवंतपुर गांव में एक किसान की खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गई। बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार टूटकर नीचे गिरा, जिससे उठी चिंगारी ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते फसल जलने लगी।
किसान के अनुसार, उसकी गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कटाई के लिए तैयार थी। अचानक हुए इस हादसे में करीब 11 बीघा गेहूं जलकर खत्म हो गया। आग फैलने से पास के खेत में खड़ी करीब चार बीघा गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा।
घटना के बाद किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। उसने प्रशासन से मदद और मुआवजा देने की मांग की है।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin