Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

निर्विरोध चयन से सजी भारत विकास परिषद सृजन शाखा की नई टीम, सेवा कार्यों को देंगे नया आयाम


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

भारत विकास परिषद, सृजन शाखा में नवीन सत्र 2026–27 के लिए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति और निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। शाखा के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में श्री गोविंद अग्रवाल को प्रधान, श्री वैभव गोयल को सचिव तथा श्री सुमित जिंदल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। 


चयन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जहां सभी सदस्यों ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी का समर्थन किया। इस दौरान संगठन की एकजुटता और सेवा भावना साफ झलकती दिखाई दी।

नवनिर्वाचित प्रधान श्री गोविंद अग्रवाल और सचिव श्री वैभव गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी सत्र में परिषद सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए सेवा कार्यों को नई दिशा देगी। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शाखा के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में परिषद सेवा और संस्कार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।