Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हम 17 को आएंगे देखते है क्या बिगाड़ेंगे


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चितौड़ा में स्थित एक ढाबे पर भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भाजपा केा हराने के ब्यान के बाद राजनीति गर्मा गई है। एक व्यक्ति द्वारा उन पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद किसान संगठन के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त हो गया है। 


अब संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए 17 अप्रैल को गढ़ आने की बात कहीं है। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जाने के बाद तरह तरह की चर्चा तेज हो गई है।

बता दें कि गांव में स्थित एक ढाबे के शुभारंभ पर भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप आए हुए थे। वहां पर सूबे के पूर्व मंत्री मदन चौहान भी उस कार्यक्रम में पहुंचे थे। मीडिया से वार्ता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक ब्यान में भाजपा को हराने की बात कहीं थी। इसी बात  को लेकर पूर्व मंत्री मदन चौहान से उनकी नोकझोक हो गई थी। पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

 जिसके बाद गांव दौताई निवासी अवनीश चौहान ने भानू प्रताप पर बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उनका कहना है कि  पूर्व मंत्री द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए असभ्य एंव अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया है। संगठन के लोग इसको बर्दाशत नहीं करेंगे। 

इसको लेकर आगामी 17 अप्रैल को संगठन के हजारों लोग गढ़ मुक्तेश्वर में लाठी डंडों के साथ आएंगे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी अलर्ट हो गए है। इस संबंध में सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं  होने दिया जाएगा। किसी को अपनी बात कहनी है तो वह शांति से आकर कह सकता है।