Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दो देशों का युद्ध ने अर्थ व्यवस्था पर डाला असर: केसी त्यागी


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। दिल्ली से मुरादाबाद जाने के दौरान गए़ पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी का गढ़ हाईवे पर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ईरान और इजराईल के बीच हो रहे युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की।


बुधवार की देर शाम को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने के बाद गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे केसी त्यागी का संजीव त्यागी, हरिराज त्यागी, कृष्णवीर सिंह गब्बर के नेतृत्व में फूल माला पहना स्वागत किया गया। इस दौरान केसी त्यागी ने कहा कि ईरान और इजराईल के बीच चल रहा युद्ध काफी चिंता का विषय है। \


उन्होंने कहा कि युद्ध से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। इसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिंतित है। उन्होंने कहा गैस और तेल की किल्लत देश में अभी तक नहीं है। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर त्यागी ने कहा कि इस बार पांचों राज्यों में एनडीए के पक्ष में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जिसके परिणाम चौकाने वाले होंगे। 


वहीं उन्होंने बिहार में जेडीयू अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ब्यान देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी स्वेच्छा से पद को छोड़ा है उन्होंने कभी भी दवाब का राजनीति नहीं की है। इसका परिणाम है कि वह बिहार में सात बार मुख्यमंत्री बनें। वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर भी कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एनडीए के साथ है, चुनाव भी साथ ही मिलकर लड़ा जाएगा। 

आज भी हमारी पार्टी एक बड़ी पार्टी बनकर आएगी। इस अवसर पर हिमांशु त्यागी, मेजर भीष्म त्यागी, परवेज चौधरी, चंचल चौधरी, ललित कुमार, प्रशांत वर्मा, ध्रुव त्यागी, सचिन सिंह, आकाश कुमार, प्रदीप त्यागी, पुष्पेंद्र चौधरी समेत सैंकडों पदाधिकारी मौजूद रहें।