HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। सीबीएसई द्वारा बुधवार को कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए है। परीक्षा परिणाम बेहत्तर आने पर विद्यार्थियों ने खुशी मनाकर एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने शिक्षकगणों का आशीर्वाद लिया। सीबीएससी के रिजल्ट को देखकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई शिक्षकों ने भी रिजल्ट को लेकर संतोष जाहिर किया।
:::डीएम स्कूल आराध्य शर्मा में ने किया टाप
बुधवार को आयोजित हुए कक्षा दस के परीक्षा परिणाम में नगर के डीएम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मंजू चौधरी व प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में कक्षा दस की आराध्य शर्मा ने सर्वाधिक 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टाप किया। जबकि दिव्यांश अत्रीश ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे नंबर तथा में ध्रुव चौधरी ने 95.6 अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा नंबर प्राप्त किया।
:::आर एसएम सीनियर सेंक्डरी का भी रहा दबदबा
सिंभावली के आरएसएम सीनियर सेंक्डरी स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार नीटू एंव प्रधानाचार्य ग्रीष्मा कपूर ने बताया कि स्कूल में कक्षा दस में आयुषी दून ने 96.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा नैना राणा ने 94.5, जबकि शगुन प्रधान ने 93.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
:::रायल पब्लिक स्कूल में शुभी त्यागी ने परचम लहराया
बहादुरगढ़ के रायल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अवधेश चौहान, प्रधानाचार्य दीपक शर्मा ने बताया कि स्कूल के घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा दस की छात्रा शुभी त्यागी ने सर्वाधिक 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में अपना परचम लहराया। जबकि कृतिका गुप्ता ने 92.8, तथा नैन्सी तोमर ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
:::: डीआर इंटरनेशन स्कूल में जतिन सैन ने किया नाम रोशन
डीआर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक संदीप त्यागी ने बताया कि बताया कि स्कूल में कक्षा 10 के छात्र जतिन सैन और तान्य शर्मा ने संयुक्त रूप से 88.6 ने प्रथम स्नान प्राप्त किया। जबकि नमन सिंह नमन सिंह ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
:::: एसजीवी स्कूल में हिमांशी पूनिया ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
सिंभावली के एसजीवी पब्लिक स्कूल के प्रबधंक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनके स्कूल में हिमांशी पूनिया ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। जबकि अंशिका ने 90 प्रतिशत पाकर दूसरा जबकि कृति ने 85.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
:::रैनबों स्कूल में निशा बनी टापर
क्षेत्र के रैनबों स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि सकूल की निशा ने सर्वाधिक 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टाप किया। वहीं कुनाल शर्मा ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा शिवी तोमर ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
:::एचआरएम में दिव्यांशी सिरोही ने किया स्कूल का नाम रोशन
लोदीपुर में स्थित एचआरएम स्कूल के प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम में स्कूल की दिव्यांशी सिरोही ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं अकीफा ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा जबकि पल्लवी एवं कृष्ण ने ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin