HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने जिले में स्कूल वाहनों की जांच का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले दिन 46 वाहनों की जांच की गई और उनकी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की गई। जांच के दौरान जिन वाहनों में कमियां मिलीं, उनका विवरण भी अपलोड किया गया है।
सरकार के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने गढ़ क्षेत्र के कई स्कूलों में पहुंचकर वाहनों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर हर वाहन का पंजीकरण, दस्तावेजों का सत्यापन और स्कूल प्रबंधन द्वारा दिया गया शपथ-पत्र दर्ज किया जा रहा है। इस शपथ-पत्र में स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके सभी वाहन नियमों के अनुसार संचालित हो रहे हैं।
विभाग ने साफ किया है कि यदि किसी वाहन की फिटनेस या दस्तावेज अधूरे पाए जाते हैं और भविष्य में कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन पर भी तय की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin