हापुड़।
जनपद में शनिवार से शुरू हुई होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीणा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद के कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही इस परीक्षा को लेकर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एसएसवी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, एकेपी इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वार, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की स्थिति को परखा। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन से जुड़े कर्मचारियों से भी जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी कविता मीना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर केवल परीक्षार्थियों, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति की परीक्षा केंद्र पर मौजूदगी पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि अभ्यर्थियों की पहचान पत्रों की गहन जांच की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दी जाए। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी भीड़भाड़ न होने देने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के बीच जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हुई। अभ्यर्थियों ने भी समय से केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा में भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण जारी रहेगा।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin