Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

आरटीई में चयनित बच्चों के दाखिले की होगी जांच, स्कूलों को दिए निर्देश


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में शिक्षा का अधिकार कानून के तहत चुने गए छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया पर अब नजर रखी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में जाकर स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

तीन चरणों में हुई प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों का चयन कर उन्हें विभिन्न स्कूलों में सीटें आवंटित की गई हैं। कई अभिभावकों को ऑफर लेटर भी मिल चुके हैं, लेकिन कुछ मामलों में दाखिला देने में दिक्कत की शिकायतें सामने आई हैं।

इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अब अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और वास्तविक स्थिति जानने को कहा गया है। इसके अलावा चयनित छात्रों और उनके अभिभावकों से भी फीडबैक लिया जाएगा।

यदि किसी स्कूल द्वारा बच्चों को प्रवेश देने में लापरवाही बरती जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे चयनित विद्यार्थियों का दाखिला समय पर सुनिश्चित करें।

साथ ही, नामांकन बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को भी प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया है।