Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मौसम बदलते ही वायरल बुखार का असर, कई मरीजों में प्लेटलेट्स कम


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

बदलते मौसम के साथ वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में आने वाले कई मरीजों में प्लेटलेट्स घटने और लिवर में सूजन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इसके साथ ही उल्टी और कमजोरी की शिकायत भी आम हो गई है।

जिला अस्पताल और हापुड़ सीएचसी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को ओपीडी में करीब 2863 मरीज पहुंचे, जिनमें 400 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित थे। रोजाना बड़ी संख्या में वायरल के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

डॉ. अशरफ अली के अनुसार मौसम में बदलाव के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण जल्दी फैलता है। फिलहाल डेंगू और मलेरिया के मामले कम हैं, लेकिन वायरल बुखार अधिक लोगों को प्रभावित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ मरीजों में लगातार कई दिन तक बुखार रहने पर प्लेटलेट्स कम हो रही हैं, हालांकि सही इलाज से स्थिति नियंत्रित हो रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि बुखार के बाद कई मरीजों को पेट दर्द और पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो रही हैं। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखने, हल्का भोजन करने और जंक फूड से बचने की सलाह दी जा रही है।