Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

चार युवकों ने होटल बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी एक किसान से ठगी का मामला सामने आया है, जहां रकम दोगुनी करने का लालच देकर चार युवकों ने उससे करीब ढाई लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित किसान लताफत के अनुसार, करीब डेढ़ माह पहले एक युवक उनसे मिला, जिसने खुद को मोदीनगर निवासी जावेद बताया। उसने पहले जमीन का सौदा करने की बात की, लेकिन जमीन उनकी न होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें अपने साथ ले गया, जहां उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे।

चारों युवकों ने मिलकर उन्हें जुआ खेलने के नाम पर पैसे दोगुने करने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर पीड़ित 11 मार्च को एक होटल में ढाई लाख रुपये लेकर पहुंचा। आरोप है कि वहीं आरोपियों ने उससे पूरी रकम ठग ली और मौके से फरार हो गए।

मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।