HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक रुख बदल लिया। तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार खड़ी है, ऐसे में खराब मौसम से नुकसान का खतरा बना हुआ है।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और उमस के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम करीब छह बजे अचानक तेज आंधी चली, जिससे धूल भरी हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया। इसके बाद हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक आ गई और तापमान नीचे आ गया।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल के लिए साफ मौसम और तेज धूप जरूरी होती है। बादल और बारिश से फसल की कटाई और गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। अगर आने वाले कुछ दिन मौसम अनुकूल रहता है, तो किसान फसल सुरक्षित निकाल सकते हैं।
आंधी के चलते एहतियात के तौर पर शहर और ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति रोक दी गई थी। हालांकि मौसम सामान्य होते ही सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin