Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पुलिस की चेकिंग में अवैध चाकू संग युवक गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

धौलाना पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है।

 थाना प्रभारी के अनुसार, थाना धौलाना क्षेत्र में देहरा से निधावली की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता हुआ दिखाई दिया। 

पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुफरान पुत्र तौसीफ निवासी ग्राम पिपलेहड़ा, थाना धौलाना जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।