HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया, जब रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में दौड़ रही एक कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे, जबकि अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से गलत दिशा में हाईवे पर दौड़ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। सूचना मिलते ही थाना हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घायल महिला और दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घटना के बाद कार चालक के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पूरी दुर्घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए यह स्पष्ट किया जा रहा है कि कार किस गति से और किस परिस्थिति में रॉन्ग साइड चल रही थी।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin