Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ऑनलाइन होगी ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया, दवा विक्रेताओं को राहत


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

दवा विक्रेताओं के लिए अब ड्रग लाइसेंस का नवीनीकरण और रिटेंशन आसान हो गया है। नई व्यवस्था के तहत निवेश मित्र पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर यह काम घर बैठे किया जा सकेगा, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पहले यह प्रक्रिया जटिल होने के कारण केमिस्टों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों दिनेश त्यागी और विकास गर्ग ने बताया कि मौजूदा सिस्टम में कई तकनीकी और प्रक्रियागत अड़चनें आ रही थीं।

इस समस्या को संगठन ने उच्च स्तर तक पहुंचाया, जिसके बाद केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के माध्यम से सुरेश गुप्ता ने शासन और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त रोशन जैकब का ध्यान इस ओर दिलाया।

निर्देश जारी होने के बाद अब नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है। नई सुविधा से दवा कारोबारियों का समय बचेगा और काम भी तेजी से हो सकेगा।