हापुड़।
आंबेडकर जयंती के मौके पर हजारों लोगों की भीड़ के बीच ट्रैक्टर से किए गए खतरनाक स्टंट का मामला सामने आने के बाद हरकत में आई नगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आखिरकार स्टंट में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को बरामद कर सीज कर दिया। इस दौरान स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की गई, जिसके बाद चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का भरोसा दिया।
दरअसल, 14 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक भीड़ के बीच ट्रैक्टर से जानलेवा स्टंट करता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे कि इतनी बड़ी भीड़ और पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की लापरवाही कैसे हो गई।
हालांकि, उसी दिन हापुड़ पुलिस ने आंबेडकर जयंती का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न कराया था। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अगले ही दिन ऑटो, बाइक और कार से स्टंट करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इसके बावजूद ट्रैक्टर चालक फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी रही।
कोतवाली नगर प्रभारी विनोद पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्टंट में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को ट्रेस कर बरामद कर लिया। इसके बाद ट्रैक्टर को कोतवाली नगर में सीज कर दिया गया और संबंधित चालक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर चालक ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती मानी और कहा कि वह भविष्य में कभी इस तरह का जानलेवा स्टंट नहीं करेगा। साथ ही उसने लोगों से भी अपील की कि सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की खतरनाक गतिविधियों से बचें।
कोतवाल विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin