पिलखुवा। मोनाड विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत गुरुवार को पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और सामाजिक जागरूकता के प्रति समझ विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, समान अधिकार और सामाजिक चेतना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए। इन पोस्टरों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवीन सोच और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण साफ झलकता नजर आया। पूरे आयोजन के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की महिला नोडल अधिकारी डॉ. रितू चिक्कारा के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में डॉ. आशीष गर्ग, रविंद्र, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. विनिता, डॉ. विभा गर्ग, रूबी, ममता रानी चौधरी, नेहा, स्वाति त्यागी और प्रीति तोमर सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने पर बल दिया गया।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin