Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दुष्कर्म के आरोपी को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दबोचा, पलवाड़ा रोड से गिरफ्तारी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महिला से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना प्रभारी के अनुसार बीएनएस के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पलवाड़ा रोड स्थित एक फार्म हाउस के पास से आरोपी को धर दबोचा। 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान काले उर्फ विशेक पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम आलमगीरपुर बलवापुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 

थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।