हापुड़।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को पूरे जनपद में श्रद्धा, उत्साह और जनभागीदारी का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। शहर की सड़कों पर सुबह से ही लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जबकि आंबेडकर तिराहे पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संविधान निर्माता के आदर्शों पर चलने का संदेश भी दिया। इसके बाद डीएम और एसपी ने थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूरे शहर में जगह-जगह झांकियां, रैलियां और शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। आंबेडकर तिराहे पर माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा, जहां लोग नारों के साथ बाबा साहेब को नमन करते दिखे।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भारी भीड़ के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। वहीं, शहरवासियों ने भी प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।






.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin