HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव हशपुर स्थित पंचायत भवन में पेयजल की व्यवस्था लंबे समय से प्रभावित है। यहां लगे हैंडपंप और वाटर कूलर दोनों ही काम नहीं कर रहे, जिससे ग्रामीणों और आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी का असर बढ़ने के बावजूद पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पंचायत भवन में अक्सर बैठकें और अन्य सरकारी कार्य होते रहते हैं। साथ ही, यहां मौजूद पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को भी पानी के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। खासतौर पर वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे गर्मी में स्थिति और भी खराब हो गई है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब हैंडपंप को जल्द ठीक कराया जाए और वाटर कूलर को भी चालू किया जाए, ताकि पंचायत भवन आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए पंचायत सचिव को भेजा जाएगा और जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
.jpg)







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin