Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

शादी में डीजे को लेकर बवाल, दो गुटों में मारपीट और पथराव


HALCHAL INDIA NEWS

हाफिजपुर। क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव में एक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और वहां डीजे बज रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कई आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दस नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।