HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में बढ़ती गर्मी और आग लगने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।
अधिकारियों के अनुसार, गर्म मौसम में आग की घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए स्कूलों और कॉलेजों में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें आग से बचाव के तरीके और आपात स्थिति में क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी दी जा रही है।
प्रशासन ने आपातकालीन मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। फायर ब्रिगेड के लिए 101, पुलिस के लिए 112 उपलब्ध है।
वहीं जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 0122-2304834, 2304835 और 2980036 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 9454449860 मोबाइल नंबर और टोल फ्री नंबर 1077 पर भी सूचना दी जा सकती है।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin