Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गाजियाबाद से वांछित आरोपी हापुड़ में दबोचा, अवैध चाकू के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना मसूरी से वांछित एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था और दूसरे जनपद के मुकदमे में भी वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद संबंधित थाने को सूचना देकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को चितौली रोड की ओर स्थित खाली पड़े खंडहर के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ दिलकेश पुत्र स्वर्गीय शकील निवासी मोहल्ला मोती कॉलोनी थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिलशाद उर्फ दिलकेश कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना मसूरी में दर्ज मुकदमा संख्या 341/25 धारा 312/313 बीएनएस में भी वांछित चल रहा था। 


आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थाना मसूरी पुलिस को दे दी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई समन्वय के साथ की जा सके। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।