Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हापुड़ नगर पुलिस ने दबोचा


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मोदीनगर रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस वाले तिराहे के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में जनपदभर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा महिला संबंधित अपराधों में शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही थी।


थाना प्रभारी विनोद पांडेय के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित पुत्र राजबीर निवासी गली नंबर 09, जसरूपनगर, दस्तौई रोड, थाना हापुड़ नगर, जिला हापुड़, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहा था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।


 मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोदीनगर रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस वाले तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी से मामले से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।