Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

डीए में बढ़ोतरी: हापुड़ परिवहन निगम के 92 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है, जिसके बाद अब कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की दर से डीए दिया जाएगा।

इस निर्णय का लाभ डिपो में कार्यरत 92 नियमित कर्मियों को मिलेगा। आदेश जारी होने के बाद विभाग ने इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर करीब 136 बसों का संचालन होता है, जिसमें चालक, परिचालक और वर्कशॉप के कर्मचारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।

सरकार ने 1 जनवरी 2026 से 7वें वेतनमान के तहत बढ़े हुए महंगाई भत्ते के भुगतान को मंजूरी दी है। इससे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।