हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सीमेंट से भरे ट्राले में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ट्राले के केबिन हिस्से से शुरू हुई और देखते ही देखते तेज हो गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
बताया गया कि ट्राला सुबह करीब 11:30 बजे गोदाम के पास खड़ा किया गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक उसमें आग भड़क उठी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया और स्थिति को जल्द नियंत्रण में कर लिया गया।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin