पिलखुवा के कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर घात लगाकर हमला कर दिया गया। आधा दर्जन लोगों ने उसे रोककर लाठी, डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, 18 अप्रैल को कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। अगले दिन युवक काम पर जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने बेरहमी से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को डराने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin