हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 और अन्य प्रमुख मार्गों पर नियमों के विरुद्ध लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग अब हटाए जाएंगे। इसके लिए एनएचएआई, जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जर्जर और सड़क की ओर झुके कई होर्डिंग हादसे का कारण बन सकते हैं, खासकर आंधी और खराब मौसम में बड़ा खतरा बना रहता है।
जिले में बड़ी संख्या में ऐसे यूनिपोल और होर्डिंग लगे हैं, जो सुरक्षा मानकों के विपरीत हैं। कई स्थानों पर ये संरचनाएं कमजोर हालत में हैं और तेज हवा चलने पर गिरने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक इन्हें हटाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई थी।
एनएच-09 पर फुट ओवरब्रिज, साइनेज बोर्ड और अन्य स्थानों पर राजनीतिक संगठनों द्वारा प्रचार सामग्री भी नियमों के विरुद्ध लगाई गई है। इसके अलावा दीवारों पर कराए गए पेंट और विज्ञापन भी हटाए जाएंगे। कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे विज्ञापन लगाने के लिए निर्धारित गाइडलाइन मौजूद है। नियमों का उल्लंघन कर लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग हटाने के लिए डीएम और एसपी को पत्र भेजा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस की मदद ली जाएगी।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin