हापुड़ में करीब 15 वर्षों बाद जनगणना-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुरुआती चरण में स्वगणना का कार्य बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। जिले में 19,184 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना फॉर्म भरकर जमा किए हैं। अब शुक्रवार से प्रगणकों की टीमें घर-घर जाकर जानकारी जुटाने का कार्य शुरू करेंगी।
इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक तरीके से कराई जा रही है। नागरिकों को पहली बार स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा दी गई थी। सात मई से 21 मई तक लोग मोबाइल या लैपटॉप के जरिए आधिकारिक पोर्टल पर परिवार और मकान संबंधी विवरण अपलोड कर सकते थे।
अब जिन लोगों ने ऑनलाइन जानकारी नहीं भरी है, उनके घरों पर प्रगणक पहुंचेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए अधिकतर कार्य सुबह और शाम के समय किया जाएगा, ताकि लोगों और कर्मचारियों को परेशानी न हो।
डिप्टी कलक्टर रेनू सिंह ने बताया कि शुक्रवार से प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का लेआउट तैयार करने और अन्य जरूरी विवरण जुटाने का काम करेंगे। इसके लिए सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जनगणना प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा, जिसमें मकानों की लिस्टिंग की जाएगी। इस दौरान घर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे।
वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसमें जिले की वास्तविक जनसंख्या की गणना की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin